फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CCTV cameras will be installed in the court premises in a week

एक हफ्ते में न्यायालय परिसर में लग जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 26 Apr 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in the court premises in a week
सोनीपत। न्यायालय परिसर में गवाह की हत्या के बाद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा शुरू हो गई है। सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। न्यायालय परिसर में हनुमान मंदिर रोड से प्रवेश व महलाना की तरफ निकासी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही परिसर में अधिवक्ताओं के अलावा अन्य किसी के वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस दौरान कई वाहन चालकों और दूसरे जिलों के अधिवक्ताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। साथ ही एक सप्ताह में न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यायालय परिसर में गवाही देने आए मुकीनपुर के वेदप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद सुरक्षा की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड कर दिया था। बाद में बार एसोसिएशन ने पुलिस व न्यायपालिका के साथ हुई बैठक में न्यायालय परिसर में प्रवेश मार्ग को वन-वे करने की मांग की थी। वहीं अधिवक्ताओं के अलावा अन्यों के वाहन परिसर से बाहर रखने पर सहमति बनी थी। इसे सोमवार को लागू कर दिया गया। न्यायालय परिसर में हनुमान मंदिर की तरफ से वाहनों को प्रवेश दिया गया। केवल अधिवक्ताओं के वाहनों को ही अंदर जाने दिया गया। पुलिस के साथ बार एसोसिएशन से जुड़े कर्मियों को खड़ा किया गया था। वह स्थानीय अधिवक्ताओं की पहचान कर रहे थे और पुलिसकर्मी उसके बाद ही प्रवेश करने दे रहे थे। कई लोगों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। वह आम लोगों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने के आदेश दिखाने की मांग करने लगे। इसके चलते निर्णय लिया गया है कि जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर केवल स्थानीय अधिवक्ताओं के वाहनों के ही प्रवेश का आदेश लिखा जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
बाहरी अधिवक्ताओं से भी बहस
दूसरे जिलों के कई अधिवक्ताओं के वाहनों को भी रोक दिया गया। इसको लेकर उनकी पुलिस से तीखी बहस भी हुई। इसके बावजूद पुलिस ने प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं कई अधिवक्ता प्रवेशद्वार से ही अपने वाहनों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। उसको भी पुलिस ने प्रतिबंधित कर दिया। एक सप्ताह में स्थानीय अधिवक्ताओं को कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। उनको दिखाने के बाद ही अंदर प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई है। यह सुरक्षा का मुद्दा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का वाहन अंदर नहीं जाएगा। एक सप्ताह में न्यायालय परिसर में सीसीटीवी भी लगा दिए जाएंगे। इसके लिए जिला बार एसोसिएशन ने स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया है। -एडवोकेट संदीप शर्मा स्वीटी, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन

वर्जन
सुरक्षा को लेकर जो गाइडलाइन तय की गई है। उनका पालन कराया जा रहा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। प्रत्येक संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है। सभी से सहयोग मांगा जा रहा है। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed