{"_id":"67eeda61d9d7bd382b035529","slug":"cctv-cameras-will-be-fixed-with-rs-58-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134700-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 58 लाख रुपये से ठीक होंगी सीसीटीवी की नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 58 लाख रुपये से ठीक होंगी सीसीटीवी की नजरें
Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे। संव
सोनीपत। शहर की सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू किए जाएंगे। नौ माह से बंद 168 सीसीटीवी कैमरों के न चलने से वारदात के बाद बदमाशों तक पहुंचाना पुलिस के लिए मुसीबत बन जाता था।
सीसीटीवी की मरम्मत करने के लिए नगर निगम की ओर से चौथी बार टेंडर लगाया गया है। इस पर नगर निगम की ओर से 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले तीन बार टेंडर लगाए गए थे, लेकिन कोई भी एजेंसी टेंडर लेने को तैयार नहीं थी।
सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम की तरफ से वर्ष 2018 में 8.80 करोड़ रुपये से चौराहों पर 195 सीसीटीवी लगाए गए थे। इनमें से 168 सीसीटीवी फिक्स बॉक्स टाइप व 27 पीटीजेड (घूमने वाले कैमरे) लगाए गए थे।
विज्ञापन
सभी सीसीटीवी को 32 किलोमीटर ओएफसी भूमिगत केबल से पुलिस विभाग के मुख्य कंट्रोल कक्ष से जोड़ रखा है। मरम्मत न होने की वजह से इनका फायदा नहीं मिल रहा है। सरकार की ओर से सीसीटीवी पर राशि खर्च करने के बावजूद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में कई जगह से 27 सीसीटीवी गायब भी हो गए थे।