फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Caught red-handed ANM getting abortion done, deal was settled for 25 thousand rupees

गर्भपात करवा रही एएनएम को रंगे हाथों पकड़ा, 25 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा

Sat, 02 Jul 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Caught red-handed ANM getting abortion done, deal was settled for 25 thousand rupees
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम खन्ना कॉलोनी स्थित आशा हॉस्पिटल में गर्भपात करवा रही एएनएम को रंगे हाथों पकड़ा। गर्भ को गिराने के लिए महिला व एएनएम के बीच 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। टीम ने कार्रवाई करते हुए एएनएम को पकड़ लिया और साथ ही गर्भ गिराने में इस्तेमाल की जा रही दो टैबलेट भी बरामद की। इस दौरान टीम ने कागजी कार्रवाई कराते हुए सेक्टर-27 थाने में एएनएम को सौंप दिया और पीएनडीटी की नोडल अधिकारी ने एएनएम के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि आशा हॉस्पिटल में गर्भपात होने की सूचनाएं लगातार मिल रही थी। इस पर पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी के नेतृत्व में डॉ. पंकज सांगवान व डॉ. महक सरोहा की टीम का गठन किया। इसके बाद गर्भपात कराने के लिए एक महिला की आशा हॉस्पिटल में कार्यरत एएनएम से बात कराई। इस पर एएनएम ने गर्भ गिराने के लिए 25 हजार रुपये में सौदा तय किया। शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम 19 सप्ताह की गर्भवती महिला को लेकर खन्ना कॉलोनी में पहुंची और महिला को अस्पताल के अंदर भेज दिया। इसके बाद एएनएम ने गर्भ गिराने वाली दो टैबलेट का प्रयोग किया। तभी उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने अस्पताल में छापा मारने की कार्रवाई की और अवैध रूप से गर्भपात करवा रही एएनएम को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान पता लगा कि स्वास्थ्य विभाग के पास एमटीपी केस के मामले में आशा हॉस्पिटल प्रबंधन ने पंजीकरण भी नहीं करवा रखा है। इसके बाद टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए एएनएम को पुलिस को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज करने के लिए सेक्टर-27 थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed