{"_id":"6a36b052462dda441d0688ec","slug":"cash-jewellery-and-ac-stolen-from-three-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155768-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन घरों से नकदी, गहने और एसी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन घरों से नकदी, गहने और एसी चोरी
Sat, 20 Jun 2026 08:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। तीन स्थानों पर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खेवड़ा गांव निवासी पूनम ने बताया कि वह गांव की डेयरी में काम करती हैं। वह डेयरी पर गई हुई थीं। उनके पास शाम तीन बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है।
जब वह घर पहुंची तो देखा कि मेन गेट का कुंडा टूटा हुआ था। स्टोर का सारा सामान संदूक सहित खुला और बिखरा हुआ था। संदूक में रखा पर्स बाहर पड़ा हुआ था। उसने बताया कि पर्स से 13 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और दो जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन चांदी के सिक्के चोरी मिले। बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव पलड़ी कलां निवासी नितिन ने बताया कि वह ड्यूटी पर गए हुए थे। उनके पास मां ने फोन कर बताया कि गांव से कार्तिक ने सूचना दी है कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर का ताला टूटा हुआ है। वह घर पहुंचे। चोर घर की अलमारी में रखे 40 हजार रुपये निकाल ले गए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव सेवली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हाेंने अंसल सुशांत सिटी कुंडली में कुछ दिन पहले फ्लैट खरीदा था। उसमें अभी कोई नहीं रहता। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उनके फ्लैट से तीन एसी व चार पंखे चोरी कर लिए। कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।