{"_id":"64710a09f447d63cdd010956","slug":"cash-and-mobile-looted-from-a-canter-driver-at-gunpoint-sonipat-news-c-197-1-snp1002-357-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिस्तौल तानकर कैंटर चालक से लूटी नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिस्तौल तानकर कैंटर चालक से लूटी नकदी और मोबाइल
Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव सैनीपुरा से कैलाना की तरफ पैदल जा रहे कैंटर चालक पर पिस्तौल तानकर बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना गोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के जिला अलवर के गांव टपूकड़ो निवासी उमरदीन ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह नारनौल निवासी जगदीश का कैंटर चलाताहै। वह बिहार के पूर्णिया से कैंटर में मक्का भरकर गोहाना आया था। उसने गाड़ी को सनराइज इंटरप्राइजेज में खड़ी कर गेट पास के लिए अपने मोबाइल से कागजात की कॉपी कराने के लिए सैनीपुरा गया था। जब वह कैलाना की तरफ पैदल लौट रहा था तो बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनसे पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। उसने रास्ते के बारे में अनभिज्ञता जताई तो युवकों ने उस पर पिस्तौल दान दी। उससे नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर गोहना के थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।