{"_id":"618d58c4810443293c48cdef","slug":"case-filed-against-tte-for-pushing-a-passenger-boarding-the-train-sonipat-news-rtk6295605118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ रहे यात्री को धक्का देने पर टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ रहे यात्री को धक्का देने पर टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदवानी नगर निवासी व्यक्ति ने टीटीई पर ट्रेन में चढ़ते समय धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाकर जीआरपी को इसकी शिकायत दी है। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नंदवानी नगर निवासी चरणजीत ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह करोल बाग, दिल्ली में एक दुकान पर काम करता है। बुधवार सुबह वह सोनीपत प्लेटफार्म पर दिल्ली जाने वाली 01078 ट्रेन की पिछली बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी बोगी में मौजूद टीटीई कृष्ण कुमार ने पूछा कि टिकट है, मैंने मना किया तो उसने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। गनीमत रही कि ट्रेन उस समय तक गति नहीं पकड़ पाई थी। टीटीई के धक्के से गिरने के कारण मुझे सिर व पैर में चोट आई। नागरिक अस्पताल से उपचार लेने के बाद जीआरपी को इसकी शिकायत दी।
नंदवानी नगर निवासी एक व्यक्ति ने टीटीई पर ट्रेन में चढ़ते समय धक्का देने का आरोप लगाया है। व्यक्ति की शिकायत के आधार पर टीटीई कृष्ण कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। -महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत