फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against Farmana police post in-charge and other policemen

Sonipat News: फरमाणा चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

Sun, 08 Sep 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Farmana police post in-charge and other policemen
खरखौदा। न्यायालय के आदेश पर फरमाणा चौकी प्रभारी सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रिढाऊ के ग्रामीण ने न्यायालय में शिकायत दी थी, इसके बाद अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


फरमाणा चौकी के पुलिसकर्मी ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया कि रिढाऊ निवासी साहब सिंह ने चौकी में आकर उन पर हमला कर दिया। उन पर लैपटॉप तोड़ने के साथ ही जरूरी कागजात भी फाड़ने का आरोप लगाया था। साथ ही साहब सिंह के भाई पर अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले में साहब सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद अब न्यायालय के आदेश पर फरमाणा चौकी प्रभारी व कई अन्य पुलिसकर्मियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता साहब सिंह का कहना है कि पुराने मामले में वह अपना वाहन छुड़वाने लिए चौकी गए थे। उनके वाहन नहीं छोड़े गए, मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त सोनीपत को शिकायत दी तो उन पर जबरदस्ती मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने मना किया तो उन्हें चौकी बुलाकर पीटा गया। वहीं उनके भाई चौकी में आया भी नहीं फिर भी उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कई अन्य आरोप भी साहब सिंह ने लगाए थे। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों मामलों की जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर उमेश को दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जीत बेनीवाल, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed