फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   carve the way to stop people to go to delhi

खरखौदा बार्डर से सटे गांवों से शुरू हुआ आवागमन तो थाना प्रभारी ने जेसीबी ले जाकर कच्चे रास्ते कराए बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
carve the way to stop people to go to delhi
दिल्ली का रास्ता रोकने के लिए सड़क पर डाला गया पत्थर - फोटो : AMAR UJALA
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के सबसे अधिक मामले दिल्ली के कारण आने के बाद बार्डर पर डीसी की तरफ से धारा 144 लगाई गई है। जिसके बाद पुलिस ने बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। इसके बाद अब दिल्ली से सटे गांवों के रास्तों से लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी। जिस पर खरखौदा थाना प्रभारी ने गांवों के कच्चे रास्तों पर भी जेसीबी से मिट्टी डलवाकर उन्हें बंद कर दिया है। औचंदी व कुंडली बार्डर सील किए जाने के बाद खरखौदा क्षेत्र में दिल्ली से सटे गांवों के रास्तों आवागमन शुरू हो गया था। लोगों गांवों के कच्चे रास्तों से होकर जिले की सीमा में प्रवेश करने लगे थे। जिसका पता लगते ही खरखौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह जेसीबी लेकर बार्डर पर पहुंचे और हरियाणा-दिल्ली सीमा पर लगते गांवों में बने रास्तों को जेसीबी की मदद से मिट्टी डलवा कर बंद करा दिया। थाना प्रभारी ने इस दौरान दिल्ली पश्चिमी यमुना लिंक नहर से भी हरियाणा में प्रवेश करने वाले रास्तों को भी बंद कराया। जहां पर बेरिकेड से रास्ता रोका जा सकता था वहां पर बेरिकेडिंग कराई गई और कई जगहों पर जहां पुलिस कर्मी तैनात नहीं किए जा सकते थे वहां पर पत्थर लगाकर रास्ता बंद कराया गया। इसके साथ ही खेतों के रास्तों की खुदाई करवाकर लोगों को हरियाणा-दिल्ली के बीच छिपकर आवागमन करने से रोका है। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि डीसी के आदेश पर सोनीपत की सीमाओं को सील कर दिया गया है, जिसमें खरखौदा क्षेत्र में भी इसे सख्ती के साथ लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed