फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car overturns on Delhi-Katra Expressway; four injured.

Sonipat News: दिल्ली कटरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, चार लोग घायल

Sun, 04 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Car overturns on Delhi-Katra Expressway; four injured.
फोटो - दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर घायलों को एंबुलेंस में बैठाते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर रुखी गांव के नजदीक एक कार नियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। कार पलटने से उसमें सवार एक महिला सहित चार घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में पंजाब के मोगा निवासी कुलदीप, निर्मल सिंह, हरमनप्रीत कौर और आकाशदीप सिंह हैं। एनएचएआई एंबुलेंस के मेडिकल स्टाफ टीम ने घायलों को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में पहुंचाया।
विज्ञापन

पंजाब के मोगा निवासी कुलदीप ने बताया कि उनकी पत्नी हरमनप्रीत कौर साइप्रस में नौकरी करती हैं। शनिवार सुबह वह करीब एक वर्ष बाद साइप्रस से भारत लौटी हैं। वह दोस्त निर्मल और आकाशदीप के साथ हरमनप्रीत कौर को लेने के लिए रात के समय दिल्ली एयरपोर्ट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटते समय रुखी गांव के नजदीक एक्सप्रेस वे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से सभी को चोटें आई हैं। कार वह स्वयं चला रहा थे। बरोदा थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि कार पलटने से हादसे में दंपती समेत चार लोग चोटिल हुए हैं। हादसा कार के अनियंत्रित होने से हुआ है। संवाद

फोटो - दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर घायलों को एंबुलेंस में बैठाते हुए। स्रोत - प्रवक्ता

फोटो - दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर घायलों को एंबुलेंस में बैठाते हुए। स्रोत - प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed