फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car overturned in vehicle collision, transporter killed, four injured

वाहन की टक्कर से पलटी कार, ट्रांसपोर्टर की मौत, चार घायल

Mon, 21 Feb 2022 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car overturned in vehicle collision, transporter killed, four injured
मुरथल। मुरथल के पास श्रीजी ढाबे के सामने जीटी रोड पर रविवार सुबह वाहन की टक्कर से अचानक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, सास व ससुर समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के विष्णु गार्डन निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि उसका जीजा हर्ष सैनी दिल्ली में ट्रांसपोर्टर था। उसके जीजा ने अपनी गाड़ियां गृह मंत्रालय में लगा रखी है। वह अपने जीजा हर्ष सैनी, बहन शिल्पा, मां मीनू पठानिया व पिता गजेंद्र पठानिया के साथ पंजाब गया था। लौटते समय रविवार सुबह करीब पांच बजे मुरथल में श्रीजी ढाबे के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार डिवाइडर से टकराने से पलट गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मुरथल थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसके जीजा हर्ष सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसे, बहन शिल्पा, मां मीनू पठानिया व पिता गजेंद्र पठानिया को प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन घायलों को दिल्ली ले गए। मुरथल थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed