{"_id":"6aef83b168be98f146010824","slug":"car-collides-with-a-bulldozer-on-the-delhi-katra-expressway-two-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1017-163619-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर बुलडोजर से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर बुलडोजर से टकराई कार, दो घायल
विज्ञापन
गोहाना। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर रुखी टोल के नजदीक कार बुलडोजर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के लुधियाना के माणर्क गांव निवासी चालक गगनदीप शर्मा और होशियारपुर निवासी सरबजीत सिंह घायल हो गए। हादसा पांच नवंबर को हुआ था। राहगीरों ने दोनों युवकों को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में भर्ती कराया। गगनदीप ने बरोदा थाना में हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई।
गगनदीप शर्मा ने बताया कि वे दोस्त सरबजीत सिंह के साथ कार में सवार होकर सिधसवली गुरुग्राम से पंजाब जा रहे थे। रुखी टोल से थोड़ा आगे एक बुलडोजर चालक ने बुलडोजर को अचानक मोड़ दिया। इससे उनकी गाड़ी सीधे बुलडोजर से टकरा गई। इससे उन्हें काफी चोटें लगी और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलडोजर चालक अभी फरार है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।