{"_id":"612152158ebc3e799b088776","slug":"car-collided-two-policemen-injured-sonipat-news-rtk621601968","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ककरोई रोड पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब कार चालक को रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। जिससे एसआई व सिपाही घायल हो गए। टक्कर लगने से एसआई के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना में नियुक्त सिपाही सुदीप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम को उनकी टीम एसआई संदीप के नेतृत्व में ककरोई रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक कार चालक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा तो आरोपी ने कार रोकने की बजाय पुलिस टीम को सीधी टक्कर मार दी। जिससे एसआई संदीप बुरी तरह घायल हो गए और उसे भी काफी चोट आई। साथी कर्मियों को तुरंत दोनों को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर संदीप के सिर में चोट होने के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में सुदीप के बयान पर कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई धर्मबीर सिंह की टीम ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूलरूप से गांव बुटाना निवासी फिलहाल मयूर विहार निवासी मनोज के रूप में दी है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कार चालक ने एसआई व सिपाही को टक्कर मार दी थी। हमले में एसआई के सिर में चोट लगी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। -वजीर सिंह रेढू, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।