{"_id":"60eddb118ebc3e50aa685b4d","slug":"canter-driver-strangled-to-death-at-kmp-sonipat-news-rtk6175303170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर कैंटर चालक की परना से गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर कैंटर चालक की परना से गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे स्थित पिपली टोल प्लाजा के पास मंगलवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने एक कैंटर चालक व क्लीनर पर हमला कर दिया। दोनों को घायल करने के बाद हमलावरों ने चालक की परना से गला दबाकर हत्या कर दी। कैंटर क्लीनर ने राहगीरों से मदद मांगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कैंटर मालिक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
गांव मुकीनपुर निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसके कैंटर पर पानीपत के समालखा का रहने वाला सौरभ चालक था। वह सोमवार रात को आंगनबाड़ी केंद्र का सामान लेकर बहालगढ़ से गुरुग्राम के लिए निकला था। मंगलवार तड़के उसे पता लगा कि सौरभ का शव पिपली टोल प्लाजा के पास कैंटर के आगे पड़ा है। साथ ही एक अन्य युवक लहूलुहान हालत में मिला है। वह मौके पर पहुंचा तो पता लगा कि युवक लल्हेड़ी का रहने वाला विकास था। उसे तीन दिन पहले ही सौरभ ने अपने साथ हेल्पर रखा था। उसे जानकारी मिली कि विकास ने मंगलवार तड़के कैंटर से उतरकर पास ही एक ढाबे पर लोगों को बताया कि किसी ने उस पर व उसके साथी चालक पर हमला किया है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता लगा कि केएमपी पर खड़े कैंटर के सामने सड़क पर चालक सौरभ की मौत हो चुकी है। उसकी परना से गला दबाकर हत्या की गई है। कैंटर के अंदर व सड़क पर भी खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
क्लीनर बोला- नींद में था, अचानक किसी ने किया हमला
पुलिस पूछताछ में घायल क्लीनर विकास ने बताया है कि वह कैंटर के अंदर ही नींद में था। अचानक किसी ने उसके सिर पर ठोस चीज से वार कर दिया। वह घायल हो गया। वह हौसला कर कैंटर से नीचे उतरा तो देखा कि चालक सड़क पर पड़ा है। जिसके बाद वह केएमपी से नीचे उतरा और घटना की जानकारी लोगों को दी है। उसे पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सौरभ ने ही तीन दिन पहले विकास को रखा था क्लीनर
कैंटर मालिक जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसे कैंटर चालक की हत्या की जानकारी मिली थी। मौके पर आकर उसे पता लगा कि एक युवक घायल है। उसे पता लगा कि युवक को चालक सौरभ ने तीन दिन पहले कैंटर पर बतौर क्लीनर रखा था। सौरभ का मोबाइल उसके पास मिला है। गाड़ी का सामान भी गायब नहीं है। साथ ही कैंटर से किसी वाहन की टक्कर भी नहीं लगी है।
वर्जन
कैंटर मालिक की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात से पर्दा उठाया जाएगा।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी खरखौदा।