{"_id":"645d41f47ddcb5e8c70385f7","slug":"candle-march-sought-justice-for-wrestler-daughters-sonipat-news-c-17-1-150621-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैंडल मार्च निकाल पहलवान बेटियों के लिए मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैंडल मार्च निकाल पहलवान बेटियों के लिए मांगा न्याय
Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकालती जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता। संवाद
सोनीपत। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में वीरवार देर शाम जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च रोहतक रोड स्थित जिला कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की।
महिलाओं ने कहा कि सरकार की ओर से पदक जीतने वाली देश की बेटियों को ही न्याय नहीं मिलना निंदनीय है। आज देश का युवा वर्ग महिला पहलवानों के साथ है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, सभी वर्ग बेटियों के साथ डटकर खड़ा रहेंगे। हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जिन बेटियों ने अपनी मेहनत के बल पर देश का नाम रोशन किया है, उन्हें ही धरने पर बैठना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री एक तरफ प्रदेश में आकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, दूसरी तरफ बेटियां न्याय के लिए धरना दे रही हैं। जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खेल मंत्री पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला कांग्रेस की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।