{"_id":"66f6f0e901c9df294c09d1c0","slug":"candidates-of-one-faction-protested-after-11-nominations-were-cancelled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-125247-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक गुट के प्रत्याशियों ने 11 नामांकन रद्द किए जाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक गुट के प्रत्याशियों ने 11 नामांकन रद्द किए जाने पर प्रदर्शन
Fri, 27 Sep 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
साेनीपत। द जनता रिलीफ सोसाइटी के चुनाव के लिए एक गुट के प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए जाने पर लोगों ने ओल्ड रोहतक रोड पर प्रदर्शन किया।
उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए 25 व 26 सितंबर को नामांकन दाखिल किए थे। वीरवार को नामांकन पत्रों की छंटनी हुई थी। जांच के दौरान उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में चुनाव चिह्न का चयन करने का कॉलम न भरे जाने के कारण रद्द किया गया। इस पर लोगों ने सोसाइटी कार्यालय पर ताला लगा मिला तो हंगामा कर दिया। उन्होंने चुनाव दोबारा कराने की मांग की और नामांकन रद्द करने में की गई लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत करने की बात कही।
प्रदर्शनकारी पवन गर्ग, नरेश कुमार, सोनू मित्तल, सतीश, बिजेंद्र, विनोद ने बताया कि कुछ लोग दी जनता रिलीफ सोसाइटी का चुनाव नहीं होना चाहते। इससे उनके नामांकन पत्रों को बिना किसी सूचना के रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से नामांकन पत्र जमा कराते हुए चुनाव चिह्न चुनने की कॉलम भरने की बात कही थी, उस समय अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया था। अब उनके जानबूझकर नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। वह सोसाइटी के कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी से मिलने आए तो कार्यालय पर ताला लटका हुआ मिला। पवन गर्ग ने आरोप लगाया कि सोसाइटी की ओर से संचालित अस्पताल के लिए मात्र 20 हजार रुपये किराया लिया जा रहा है। जबकि सोसाइटी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सभी तरह की मशीनरी उपलब्ध करा रखी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांंग की। साथ ही सोसाइटी का चुनाव दोबारा कराने की मांग की।
--
द जनता रिलीफ सोसाइटी का चुनाव 20 अक्तूबर को होना है। इसके लिए 25-26 सितंबर को नामांकन पत्रों दाखिल किए गए थे। शुक्रवार सुबह नामांकन पत्रों की जांच की तो एक गुट के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र में चुनाव चिह्न चुनने का कॉलम नहीं भरा। कॉलम खाली छोड़े जाने की वजह से उनका नामांकन रद्द किया गया है। दोपहर 2 बजे तक वह कार्यालय में बैठे हुए थे, उनके पास कोई भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
अधिवक्ता अशोक शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी