फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Campus Placement in DCRUST tomorrow, students will get annual package of Rs 7.5 lakh

डीसीआरयूएसटी में कैंपस प्लेसमेंट कल, विद्यार्थियों को मिलेगा 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज

Thu, 09 Sep 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Campus Placement in DCRUST tomorrow, students will get annual package of Rs 7.5 lakh
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल। - फोटो : Sonipat
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय का रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग 10 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर रहा है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को कंपनी 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज देगी। कैंपस प्लेसमेंट जुलाई 2022 में बीटेक की डिग्री पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर नियुक्त होंगे चयनित विद्यार्थी
विश्वविद्यालय के रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. वीएस अहलावत ने कहा कि विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए वीरसा टेक्नोलॉजी कंपनी आ रही है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट में योग्यता प्राप्त बीटेक के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर होगा साक्षात्कार
रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. वीएस अहलावत ने कहा कि कंपनी विद्यार्थियों की पहले ऑनलाइन परीक्षा लेगी, जिसमें जनरल एप्टीट्यूड, एसक्यूएल व जावास्क्रिप्ट से संबंधित प्रश्न होंगे। टेस्ट में मेरिट पर आने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विश्वविद्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ते समय ही प्लेसमेंट हो जाए। विद्यार्थियों को रोजगार देने के लिए विश्वविद्यालय का रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर रहा है। आगामी समय में भी विश्वविद्यालय द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
- प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed