{"_id":"61391a5e8ebc3e35e94a46b0","slug":"campus-placement-in-dcrust-tomorrow-students-will-get-annual-package-of-rs-7-5-lakh-sonipat-news-rtk623393221","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीआरयूएसटी में कैंपस प्लेसमेंट कल, विद्यार्थियों को मिलेगा 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीआरयूएसटी में कैंपस प्लेसमेंट कल, विद्यार्थियों को मिलेगा 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय का रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग 10 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर रहा है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को कंपनी 7.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज देगी। कैंपस प्लेसमेंट जुलाई 2022 में बीटेक की डिग्री पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है।
सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर नियुक्त होंगे चयनित विद्यार्थी
विश्वविद्यालय के रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. वीएस अहलावत ने कहा कि विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए वीरसा टेक्नोलॉजी कंपनी आ रही है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट में योग्यता प्राप्त बीटेक के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर होगा साक्षात्कार
रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. वीएस अहलावत ने कहा कि कंपनी विद्यार्थियों की पहले ऑनलाइन परीक्षा लेगी, जिसमें जनरल एप्टीट्यूड, एसक्यूएल व जावास्क्रिप्ट से संबंधित प्रश्न होंगे। टेस्ट में मेरिट पर आने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
विश्वविद्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ते समय ही प्लेसमेंट हो जाए। विद्यार्थियों को रोजगार देने के लिए विश्वविद्यालय का रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर रहा है। आगामी समय में भी विश्वविद्यालय द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
- प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल