{"_id":"6930862187d2bd24f80ca4f6","slug":"camps-for-tb-testing-in-industrial-areas-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146177-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्रों में टीबी जांच के लिए लगाए शिविर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्रों में टीबी जांच के लिए लगाए शिविर : एसडीएम
Thu, 04 Dec 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। एसडीएम सुभाष चंद्र ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राई ब्लॉक में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाएं। औद्योगिक इकाइयों में प्रवासी मजदूर कार्य करते हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, खून व टीबी की स्क्रीनिंग करें। अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलें तो उनकी तुरंत देखभाल करें।
एसडीएम ने टीबी मुक्त अभियान को लेकर लघु सचिवालय में बढ़खालसा सीएचसी की एसएमओ डॉ. अनविता कौशिक व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग राई ब्लॉक स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में हर महीने 10 मोबाइल वैन एक्स-रे के साथ उपलब्ध करवाए।
इस दौरान फैक्टरी प्रबंधकों को भी टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीएम ने कहा कि टीबी के बारे में लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। उन्हें उनके लक्षणों के बारे में बताएं। डॉ. अनविता ने बताया कि टीबी के गंभीर लक्षण जैसे तीन सप्ताह से अधिक खांसी, रात में पसीना आना, वजन घटना होते हैं।
विज्ञापन
अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवानी चाहिए ताकि टीबी के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को टीबी की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई। इस दौरान डॉ. एकता, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (एसटीएस) अमित कुमार, ज्योति भी मौजूद रहे।