फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Campaign: Three lakh rupees spent every month, condition of toilets not improved

अभियान : हर माह तीन लाख रुपये खर्च, शौचालयों के नहीं सुधरे हालात

Sun, 12 Jan 2025 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Jan 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Three lakh rupees spent every month, condition of toilets not improved
सोनीपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए नगर निगम की ओर से बेशक तैयारियों की दावा किया जा रहा है, लेकिन अनदेखी के कारण अधिकतर शौचालय बदहाल हैं। हिंदू काॅलेज के सामने शौचालय में गंदगी फैली हुई है, दरवाजा भी गायब है। बस अड्डे के बाहर शौचालय पर तारबंदी की गई है। इसके बावजूद शौचालय की सफाई के लिए हर माह तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में एक भी शौचालय नहीं है। सरकार ने शौचालयों के निर्माण के लिए 24.42 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। सार्वजनिक शौचालयों में कहीं गेट नहीं तो कहीं पानी नहीं आ रहा। निगम प्रशासन की ओर से शाैचालयों की स्थिति को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। बस अड्डे के बाहर ई-टॉयलेट पर तारबंदी की गई है। हिंदू कॉलेज के सामने शौचालय से दरवाजा ही गायब है। सफाई न होने से शौचालय बदहाल है। शौचालय के पास ही सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शौचालय में चूहों ने मिट्टी निकाल रखी है। शहर में जगह-जगह ई-टॉयलेट यानी सिक्का डालकर शौच वाली व्यवस्था भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्त अभियान के अंतर्गत शहर में निगम प्रशासन के प्रयासों का असर धरातल पर कम दिख रहा है। इससे शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जनवरी 2024 में जारी की गई सूची में ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी से सोनीपत को दूर रखा गया था। नगर निगम की सफाई शाखा ने जून 2024 में बदहाल शौचालयों की सूची इंजीनियरिंग विभाग को सौंपी थी। शहर के बाजारों में रोजाना सफाई की जा रही है। निगम क्षेत्र में नाइट स्वीपिंग की भी व्यवस्था है। बाजार के बंद होने के बाद रात को सफाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में इन स्थानों पर बनाए गए थे ई-टॉयलेट
- पुलिस लाइन : 02

- बस अड्डा : 02

- अग्रसेन चौक : 02

- कच्चे क्वार्टर : 02

- नगर निगम के पास सार्वजनिक और डीलक्स शौचालय हैं।

इन स्थानों पर 16 शौचालय बनाए जा रहे

कपड़ा मार्केट, देवीलाल चौक, श्रीराम चौक, सब्जी मंडी, अग्रसेन चौक, महाराणा प्रताप चौक, बहालगढ़ चौक, आईटीआई चौक, तिरंगा चौक, पुलिस लाइन, राई में सरकारी स्कूल के पास, राई औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-12 मार्केट, विवेकानंद चौक, सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी, ड्रेन नंबर छह के पास


इन स्थानों से शौचालय हटाए जाएंगे
बस अड्डा, श्रीराम चौक, पुलिस लाइन, तिरंगा चौक, अग्रसेन चौक

--
स्थान कम्युनिटी शौचालय पब्लिक शौचालय
सोनीपत 9 42
गोहाना 7 30
गन्नौर 4 07
खरखौदा 5 08




वर्जन

निगम क्षेत्र में 51 शौचालयों की रोजाना सफाई की जा रही है। पांच शौचालयों को जल्द हटाया जाएगा। इसकी इंजीनियरिंग विभाग को सूची सौंप रखी है। साढ़े तीन लाख रुपये हर माह शौचालयों की सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जा रहे हैं।
- सतपाल सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed