{"_id":"6609cd63e68f0edf680edb84","slug":"came-home-on-holi-and-threatened-two-days-later-attacked-the-family-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116039-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होली पर घर आकर दी धमकी, दो दिन बाद किया परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होली पर घर आकर दी धमकी, दो दिन बाद किया परिवार पर हमला
Mon, 01 Apr 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव बड़ौली के युवक ने गांव के ही युवक पर पहले घर आकर धमकी देने व बाद में हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण का आरोप है कि उनके माता-पिता व चचेरे भाई बचाव को आए तो उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से भी युवक घायल हुआ है। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण के बयान पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बड़ौली निवासी प्रदीप ने बताया कि वह होली के दिन ड्यूटी पर गए थे। वापस लौटे तो परिजनों ने बताया कि गांव के युवक ने उनके घर के बाहर आकर गालियां दीं। वह हाथ में धारदार हथियार लिए था। त्योहार के चलते परिवार के सदस्यों ने उसे कुछ नहीं कहा। जब वह वापस आए तो उन्हें भी परिजनों ने घर के अंदर ही रहने को कह दिया। जब वह रात आठ बजे घर से रसोई का सामान लेने गए तो युवक ने उन्हें बाहर गालियां दीं और मारने की धमकी दी। वह मामला शांत रखने को बिना सामान लिए घर आ गए। दो दिन बाद 27 मार्च को वह अपनी पत्नी को अस्पताल में लेकर गए थे। वहां से आने के बाद शाम को दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जाने को निकले थे। घर से कुछ दूर जाते ही एक युवक ने उन्हें रुकवा लिया। युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो उनके चचेरे भाई उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच दूसरे पक्ष के अन्य सदस्य आ गए। उन्होंने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच उनकी भाभी ने परिवार के सदस्यों को बुला लिया। उनके माता-पिता बचाव को आए तो वह हमलावरों से बचकर पड़ोसी के घर में घुस गए।
प्रदीप का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इस दौरान उनके पिता के साथ ही उनकी मां भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी मां के सिर व पिता के हाथ पर वार किया गया। इतना ही नहीं उनके चचेरे भाइयों पर भी हमला किया गया। बाद में वह अपने परिवार के सदस्यों को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके माता-पिता को रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो प्रदीप के पिता राजकुमार, मां प्रेम कौर के साथ ही दूसरे पक्ष से राकेश नाम का युवक घायल मिला है। तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। प्रदीप व अन्य को भी चोट लगी है। पुलिस ने फिलहाल प्रदीप के बयान पर दूसरे पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।