{"_id":"6845dacb814076f05d035e24","slug":"cable-box-burst-power-cut-in-four-colonies-for-six-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137765-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केबल बाॅक्स फटा, चार कॉलोनियों की छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केबल बाॅक्स फटा, चार कॉलोनियों की छह घंटे गुल रही बिजली
Mon, 09 Jun 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मिनी सचिवालय बिजली घर के पास रविवार सुबह केबल बॉक्स फटने के कारण चार कॉलोनियों में छह घंटे बिजली गुल रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मिनी सचिवालय बिजलीघर के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे अचानक केबल बॉक्स फट गया था। जिसकी वजह से गढ़ी ब्राह्मणान, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार व प्रगति नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
इस दौरान केबल बॉक्स बदलने में समय लग गया और दोपहर बाद तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। वहीं मंडी क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के लिए रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
बिजली निगम ने 11 केवी टीकाराम फीडर व मंडी फीडर तीन घंटे बंद रखने के लिए परमिट लिया था। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली निगम की ओर से मरम्मत कार्य किया गया। संवाद