फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By-election: Final publication of voter list, 2,94,350 voters will elect mayor

उप चुनाव : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 2,94,350 मतदाता चुनेंगे मेयर

Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
By-election: Final publication of voter list, 2,94,350 voters will elect mayor
सोनीपत। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 294350 मतदाता नए मेयर का चुनाव करेंगे। राज्य चुनाव आयोग की ओर से मेयर उप चुनाव कराने के लिए जल्द तिथि का एलान कर दिया जाएगा। यह सूची विधानसभा चुनाव में तैयार की गई मतदाता सूचियों को आधार बनाकर तैयार की गई है। नई मतदाता सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट https://sonipat.gov.in/ पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

नगर निगम का चुनाव पहली बार दिसंबर 2020 में कराया गया था। इसमें कांग्रेस के टिकट पर निखिल मदान जीत हासिल कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मेयर निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। अब नगर निगम में करीब दो माह से मेयर का पद खाली है। मेयर उप चुनाव 268 बूथों पर कराया जाएगा। दिसंबर में हुए मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद 2,94,350 मतदाता शामिल किए थे। उसके बाद कोई आपत्ति दर्ज नहीं हो सकी। सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। नई मतदाता सूची को बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
- अमित कुमार, उपमंडल अधिकारी(ना.), सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed