फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Butana Boosting Station cleaned; better water supply expected.

Sonipat News: बुटाना बूस्टिंग स्टेशन की करवाई सफाई, मिलेगा बेहतर पानी

Wed, 02 Sep 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Butana Boosting Station cleaned; better water supply expected.
फोटो - बुटाना गांव में स्थित बुस्टिंग स्टेशन के टैंक की सफाई करते हुए मजदूर। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। बुटाना गांव में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए जलापूर्ति विभाग ने बुस्टिंग स्टेशन के टैंक की सफाई करवाई है। विभाग की एजेंसी ने टैंक में लंबे समय से जमा मिट्टी को हटाया। इससे टैंक की पानी एकत्रित करने की क्षमता बढ़ेगी और पेयजल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

बुटाना गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए जलापूर्ति विभाग ने जलघर बनाया हुआ है। प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए बुस्टिंग स्टेशन भी तैयार किया गया है। यहां पानी एकत्रित कर मोटर की मदद से दबाव बढ़ाकर गांव में सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण टैंक के तल में मिट्टी जमा हो गई थी। इससे पानी एकत्रित करने की क्षमता कम हो गई थी। कई बार पानी का स्तर कम होने पर मिट्टी भी घरों तक पहुंच जाती थी। समस्या को देखते हुए विभाग ने टैंक की सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
एसडीओ सुनील सैनी ने बताया कि बुटाना गांव में बुस्टिंग स्टेशन के टैंक की सफाई करवाई गई है। इससे पेयजल की गुणवत्ता में सुधार होगा। अन्य गांवों के जलघरों और बुस्टिंग स्टेशनों में भी सफाई करवाई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
सुनील सैनी, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article