फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Business leaders who went to Rohat canal to flow the ashes of Havan, missing in suspicious condition

हवन की राख प्रवाहित करने रोहट नहर पर गए व्यापारी नेता संदिग्ध अवस्था में लापता

Sun, 10 Apr 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Business leaders who went to Rohat canal to flow the ashes of Havan, missing in suspicious condition
गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर के पास से व्यापारी नेता के गायब होने के मामले में जांच करती आईप - फोटो : Sonipat
गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर में हवन की राख प्रवाहित करने गए व्यापारी नेता अनिल गुप्ता सीटू संदिग्ध अवस्था में लापता हो गए। हवन की राख प्रवाहित करने के बाद वह मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वह गायब हो गए। बाद में उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। उनके नहर में गिरने के शक के चलते पुलिस ने शनिवार देर रात व रविवार को दिनभर गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। पुलिस उनके अपहरण के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल चालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ उन्हें छिपाकर रखने का मुकदमा दर्ज किया है। रात को मेयर, विधायक व व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी नहर पर पहुंचे तो तलाशी अभियान चलवाया।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी अनिल गुप्ता सीटू (37) शनिवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर घर में करवाए गए हवन की राख प्रवाहित करने के लिए शनिवार शाम 5 बजे गाड़ी में सवार होकर रोहट के पास नहर पर गए। गाड़ी गांव महमूदपुर माजरा निवासी चालक रफीक उर्फ रवि चला रहा था। रफीक ने पुलिस को बताया कि पश्चिमी यमुना नहर पर हवन की राख प्रवाहित करने के बाद दोनों कार में आकर बैठ गए थे। इसी बीच उनके मालिक के मोबाइल पर एक कॉल आ गई। जिस पर वह बात करते हुए कार से उतर गए और रोहट से दिल्ली रोड पर चले गए। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटे तो उसने कार से उतरकर उन्हें देखा। वह कहीं दिखाई नहीं दिए। जिस पर उसने अपने मोबाइल से उनके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते उसने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं लग सका। नहर में गिरने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने रविवार को रफीक के बयान पर भादंसं की धारा 346 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

देर शाम नहर पर पहुंचे मेयर, विधायक व व्यापारी नेता
अनिल गुप्ता जिला व्यापार मंडल में संरक्षक हैं। उनके लापता होने का पता लगते ही जिला व्यापार मंडल प्रधान संजय सिंगला व अन्य पदाधिकारी नहर पर पहुंच गए। वहीं मेयर निखिल मदान व कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, भाजपा के वरिष्ठ राजीव जैन व तरुण देवी दास भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सदर थाना प्रभारी आईपीएस दीप्ति गर्ग के नेतृत्व में देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। रात को विधायक व मेयर सदर थाना में भी गए और पुलिस से हरसंभव प्रयास करने को कहा। परिजन उनके अपहरण की आशंका जता रहे हैं। उधर, मेयर निखिल मदान ने व्यापारी नेता के बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए 7011805657 नंबर जारी किया है। जिस पर कोई भी व्यापारी नेता के बारे में जानकारी दे सकता है। उसकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अपहरण के एंगल से भी कर रही जांच
व्यापारी नेता के नहर में डूबने की आशंका के साथ ही पुलिस उनका अपहरण करने या उनके किसी परिचित के साथ जाने के एंगल पर भी जांच कर रही है। उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पुलिस उसके नंबर की डिटेल निकलवा रही है। अनिल गुप्ता काफी मिलनसार स्वभाव के हैं। जिस परिचित को भी उनके नहर के पास से गायब होने का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
सदर थाना के साथ ही सीआईए-1 की टीम भी मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने उनके शहर से नहर तक जाने के लिए दौरान के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई संदिग्ध उनका पीछा तो नहीं कर रहा था।
एक माह पहले फैक्टरी में लग गई थी आग
संदिग्ध अवस्था में लापता हुए व्यापारी अनिल गुप्ता सीटू की पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैकेजिंग का सामान बनाने फैक्टरी में 7 मार्च की रात को आग भी लग गई। उस दौरान उनका हाथ भी आग से झुलस गया था।
अनिल गुप्ता सीटू के चालक ने उनके अचानक लापता होने की सूचना दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। नहर में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उनका जल्द पता लगाने का प्रयास कर रही है।

आईपीएस दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

 अनिल गुप्ता सीटू।

अनिल गुप्ता सीटू।- फोटो : Sonipat

 गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर में व्यापारी नेता की तलाश करते गोताखोर व पुलिसकर्मी। संवाद

गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर में व्यापारी नेता की तलाश करते गोताखोर व पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed