{"_id":"695ac52be5b572a4fe0616b2","slug":"bus-owner-accused-of-assault-robbery-and-threats-due-to-enmity-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147694-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंजिश में बस मालिक पर हमला, लूट और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंजिश में बस मालिक पर हमला, लूट और धमकी देने का आरोप
Mon, 05 Jan 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। बस परिचालन को लेकर हुई रंजिश में बस संचालक पर जानलेवा हमला करने, लूटपाट और धमकी देने का मामला सामने आया है। सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी बस मालिक साहिल की शिकायत पर थाना खरखौदा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
साहिल ने बताया कि उनकी तीन बसें सोनीपत-बहादुरगढ़ रूट पर चलती हैं। दो बसें उन्होंने गांव कतलुपुर निवासी महिपाल से खरीदी थीं। बाद में महिपाल के कहने पर एक तीसरी बस भी परमिट सहित करीब 67 लाख रुपये में खरीदी थी।
आरोप है कि इस बस को महिपाल चोरी कर ले गया था। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई थी। उस समय पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि समझौते के बावजूद आरोपी उनसे और उनके स्टाफ से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
आए दिन बसों को जबरन रुकवाना, स्टाफ के साथ बदसलूकी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देना उनकी आदत बन गई थी।
बरोणा बाईपास पर घेर कर किया हमला
साहिल के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को उनकी एक बस जब खरखौदा बस स्टैंड से रवाना हुई तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी बस के आगे लगाकर बरोणा बाईपास पर बस को रुकवा लिया। इसके बाद महिपाल, उसके साले आशीष देशवाल और अन्य ने शराब के नशे में बस स्टाफ और साहिल पर हमला कर दिया।
हमले में साहिल के सिर, मुंह, जबड़े और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी जेब से करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घायल साहिल को पहले सामान्य अस्पताल खरखौदा ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों ने कॉल कर बस संचालन जारी रखने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल रुपये छीनने के संबंध में ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं हालांकि बस मालिक की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।