फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bulldozers run on illegal colony spread over 13.5 acres in Gohana

Sonipat News: गोहाना में 13.5 एकड़ में बस रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Fri, 06 Feb 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colony spread over 13.5 acres in Gohana
गोहाना में कारटी जा रही अवैध कॉलोनी के रास्ते को उखाड़ती जेसीबी। संवाद
गोहाना। गोहाना और नगर गांव की राजस्व संपदा में 13.5 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को वीरवार को ध्वस्त कर दिया गया।जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि यह कॉलोनी बिना मंजूरी के विकसित की जा रही थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एक निर्माणाधीन मकान, 25 डीपीसी, दो बाउंडरी वॉल, सीवरेज सिस्टम के ढांचे और कच्चे व पक्के रास्तों के पूरे नेटवर्क को तोड़ दिया गया। डीटीपी ने आमजन से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि कॉलोनी सरकारी तौर पर स्वीकृत है या नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी बनाता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए लोग जिला नगर योजनाकार कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-15, सोनीपत में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 एकड़ में बन रही कॉलोनी को एसएमडीए ने किया ध्वस्त
गांव नाहरा, नाहरी व डिहकी की राजस्व संपदा में भी सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की टीम ने अवैध कॉलोनियों व निर्माणों पर कार्रवाई की है। इस बारे में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि डिहकी में 3.5 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी में 3 बाउंडरी वॉल, कच्चे रास्तों और सीवर लाइन को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसएमडीए के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक और एसएमडीए इंफोरर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

गांव नाहरी में 3.5 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में 50 डीपीसी, 10 बाउंडरी वॉल, 1 निर्माणाधीन मकान, 10 खंभों व 2 एकड़ में फैले इंटरलॉकिंग टाइल्स से बने रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा गांव नाहरी में ही 1.75 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में 10 खंभों, 25 डीपीसी और 5 बाउंडरी वॉल, गांव नाहरा में 1 अवैध निर्मित शेड को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed