फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bull dies after being hit by train

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आकर मरा सांड

Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bull dies after being hit by train
गन्नौर। रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से सांड की मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार, गोरक्षा दल से लक्की वत्स, गोकुल भारद्वाज, ऋतिक सैनी, अंकुश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर मंगवाकर मृत सांड को जमीन में दबवाया। गोरक्षा दल के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से गोवंश लगातार रेल हादसों का शिकार हो रहे हैं। इससे पहले 9 मई को भी एक सांड ट्रेन की चपेट में आया था। वह कई बार रेलवे प्रशासन से स्टेशन के पास खाली जमीन पर फेंसिंग अथवा दीवार बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। अब गोरक्षा दल के सदस्य जल्द रेलमंत्री को इस संबंध में शिकायत सौपेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed