{"_id":"67d722b5c37f65cb6607b9b7","slug":"budget-district-residents-hope-the-bus-port-will-be-built-soon-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133796-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बजट... जिलावासियों को बस पोर्ट के जल्द बनने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बजट... जिलावासियों को बस पोर्ट के जल्द बनने की उम्मीद
Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25- अमित कुमार, ओल्ड डीसी रोड।
सोनीपत। प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है। इसको लेकर जिलावासियों को खासी उम्मीदें हैं। जिलावासियों को आस है कि जिले में लंबे समय से लंबित चल रही बस पोर्ट बनाने की परियोजना को इस बजट में सिरे चढ़ाया जाएगा। जिससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं अन्य राज्यों से भी बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी। सरकार ने दिल्ली से सटे सोनीपत में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस पोर्ट बनाने की परियोजना शुरू की थी। एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले इस बस पोर्ट के लिए शुरुआत में जाट जोशी में जमीन चिह्नित की गई थी।
यहां बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने की बात कहते हुए बाद में शहर के सेक्टर-7 में बस पोर्ट बनाने के लिए जमीन तलाशी गई थी। हालांकि कई साल बाद भी यह परियोजना धरातल पर नहीं उतरी है। विधायक निखिल मदान ने विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाया था। जिलावासियों को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार अपने बजट में इस बार बस पोर्ट को धरातल पर लाने के लिए कदम बढ़ाएगी।