फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bronze medalist Sumit presented a medal to his former coach

कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी सुमित ने कोच को पहनाया पदक

Sat, 14 Aug 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bronze medalist Sumit presented a medal to his former coach
साई के पूर्व कोच नरेंद्र गौतम को पदक पहनाते ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के मिड फील्डर खिलाड़ी सुमित कुराड़ शनिवार को साई सेंटर से सेवानिवृत्त अपने पूर्व प्रशिक्षक नरेंद्र गौतम के घर पहुंचे। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रशिक्षक नरेंद्र गौतम ने ओलंपियन सुमित कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने सुमित को वर्ष 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। वहीं सुमित ने सेवानिवृत्त कोच नरेंद्र गौतम को कांस्य पदक पहनाया और साई सेंटर चौहान जोशी में उनके नेतृत्व में लिए गए प्रशिक्षण को याद किया।
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र गौतम ने कहा कि सुमित शुुरुआत से ही जुझारू व मेहनती खिलाड़ी रहा है। अपनी प्रतिभा व कड़ी मेहनत के बलबूते पर इसने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जब आपके पास प्रशिक्षित खिलाड़ी देश का नाम रोशन करता है तो प्रशिक्षिक का सीना भी गर्व से चौड़ा ेेहो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed