फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broken drain slab at Devi Lal Chowk resolved after two months

Sonipat News: देवीलाल चौक पर टूटा नाले का स्लैब का दो माह बाद समाधान

Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Broken drain slab at Devi Lal Chowk resolved after two months
फोटो : 37: देवीलाल चौक पर नए सिरे से बनाया गया स्लैब। संवाद
गन्नौर। शहर के सबसे व्यस्त देवीलाल चौक पर रेलवे रोड किनारे बने नाले का स्लैब लंबे समय से टूटा पड़ा था जिससे रोजाना हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। टूटी स्लैब के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी।
विज्ञापन

कई वाहन चालक इस गड्ढे में फंसकर हादसों का शिकार होते-होते बचे। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायतें कीं लेकिन समाधान में करीब दो महीने का समय लग गया। अब जाकर नगरपालिका ने क्षतिग्रस्त स्लैब को पूरी तरह से हटाकर नए सिरे से निर्माण कार्य करवाया है।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पूरा होने पर राहत की सांस ली और साथ ही पालिका से शहर के अन्य क्षतिग्रस्त नालों की भी जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed