फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Breathing crisis... Pollution increased due to lack of wind and cloud cover, a blanket of pollution covered the morning.

Sonipat News: सांसों पर संकट.. हवा थमने और बादल छाने से बढ़ा प्रदूषण, सुबह छाई प्रदूषण की चादर

Thu, 30 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Breathing crisis... Pollution increased due to lack of wind and cloud cover, a blanket of pollution covered the morning.
फोटो :37: सोनीपत के राई के पास फैक्टरी में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
सोनीपत। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वातावरण में हल्का स्मॉग छाने लगा है। हवा की गति धीमी होने और बादल छाने की वजह से शहर में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। वीरवार को दोपहर में एक बार एक्यूआई 448 तक पहुंच गया मगर शाम को यह घटकर 330 रह गया। वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ आंखों में जलन हो रही है।
विज्ञापन


दिवाली के बाद से बढ़ रहे प्रदूषण के चलते गले में खराश के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है उनके लिए यह स्मॉग काफी खतरनाक है। नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के न निकलें। अगर जरूरी है तो मास्क और चश्मा लगाकर ही निकलें। आंखों को पानी से धोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा

विशेषज्ञ मानते है कि वायु प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हवा की रफ्तार का घटना और बादल छाना है। सुबह के समय हवा की रफ्तार केवल 3 किलोमीटर प्रतिघंटा थी जबकि सामान्य गति 5 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। धूल और धुएं के कण हवा में फंसे रहे जिसकी वजह से एक्यूआई बढ़कर दोपहर में 448 तक पहुंच गया। शाम के समय मामूली सुधार हुआ और यह 330 दर्ज किया गया।



बादलों ने बढ़ाई घुटन, तापमान में हुई हल्की बढ़ोतरी

आसमान में बादल छाने के साथ ही वातावरण में प्रदूषण फैला हुआ है। अधिकतम तापमान में कमी आई है तो न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलती रही। विशेषज्ञ का मानना है कि आगामी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे के बाद आसमान साफ़ होगा और प्रदूषण से आंशिक राहत मिल सकती है।
जलाया जा रहा कूड़ा
एक्यूआई बढ़ने के बावजूद लोग कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वीरवार सुबह भी राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई के पास स्थित एक परिसर में कूड़े में आग लगाई गई थी। धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल रहा था। इससे वहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
नगर निगम ने तीन भट्ठियां तोड़ी, सामान किया जब्त

नगर निगम ने सड़कों के किनारे झोपड़ी डाल भट्ठियों में पकाकर मूंगफली बेच रहे तीन लोगों पर कार्रवाई की। उनका सामान जब्त करने के साथ भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक के नेतृत्व में वीरवार को बहालगढ़ रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम की टीम ने उनका सामान जब्त किया और भट्ठियों को ध्वस्त करवा दिया। सफाई निरीक्षक ने कहा कि ग्रैप के नियमों का पालन करने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं। विक्षोभ समाप्त होते ही हवा की दिशा और गति सुधरने से एक्यूआई में कमी आएगी। -प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके सोनीपत।

फोटो :37: सोनीपत के राई के पास फैक्टरी में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

फोटो :37: सोनीपत के राई के पास फैक्टरी में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

फोटो :37: सोनीपत के राई के पास फैक्टरी में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

फोटो :37: सोनीपत के राई के पास फैक्टरी में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed