{"_id":"686c25e85e4c4af329002ebc","slug":"brainstorming-of-employees-regarding-nationwide-strike-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139040-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों का मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों का मंथन
Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर सोमवार को नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मुरथल विश्वविद्यालय व छोटू राम धर्मशाला सोनीपत में मजदूरों और कर्मचारियों की बैठकें हुईं। इसको लेकर सीआईटीयू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का राज्यस्तरीय जत्था आया था।
जत्थे में सीआईटीयू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा, राज्य सचिव विनोद कुमार, सुनीता, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव बिजेंद्र चहल, जगमेंद्र, सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देशराज नैन, सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मजदूर, कर्मचारी, किसान विरोधी फैसले लेकर जनता में असंतोष पैदा कर रही है। भाजपा ने पांच साल पहले कॉरपोरेट-पूंजीपतियों के हित में मजदूर विरोधी चार लेबर कोड पारित किए थे जिन्हें अब लागू करने जा रही है।
विज्ञापन
मजदूर-कर्मचारी संगठनों की मांग है कि चारों लेबर कोड रद्द किए जाए, श्रम कानून बदलना बंद करो, सभी उद्योगों और सरकारी क्षेत्र में श्रम कानून शक्ति से लागू किए जाएं। इस दौरान राजा भाई भारत, राकेश त्यागी, आनंद राणा, राजेश शर्मा, श्याम सुंदर, मास्टर नरेंद्र चहल, दिनेश छिक्कारा, हरबंस लाल, अनीता भी मौजूद रहे।