फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Medical College to set up an oxygen plant, 180 cylinders per day production capacity

बीपीएस मेडिकल कॉलेज में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, 180 सिलिंडर प्रतिदिन की होगी उत्पादन क्षमता

Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
BPS Medical College to set up an oxygen plant, 180 cylinders per day production capacity
गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। प्लांट की 180 सिलिंडरों की क्षमता होगी। यह एक मिनट में 900 लीटर ऑक्सीजन गैस तैयार करेगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के 180 बेडों तक ऑक्सीजन की पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसकी आपूर्ति नए प्लांट से होगी। यह प्लांट आगामी 15 दिन में तैयार होगा। तब तक मुरथल से 10 टन का कंटेनर यहां शिफ्ट किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक करके यह योजना बनाई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को विशेष कोविड अस्पताल बनाया हुआ है। यहां कोरोना के मरीजों के लिए 300 बेड हैं। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पताल में मरीजों को दाखिल नहीं किया जा रहा है। फिलहाल यहां 139 मरीज दाखिल हैं। इनमें 50 मरीज वेंटिलेटर और 75 ऑक्सीजन के सहारे हैं। इन मरीजों के लिए भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कई प्लांटों से ऑक्सीजन लेनी पड़ रही है। इससे प्रशासन के साथ ही मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने यहां एक नया प्लांट लगाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए रविवार को खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक करके योजना बनाई। उन्होंने यहां पहले से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नए प्लांट की जगह का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया प्लांट 15 दिन में बनकर तैयार होगा। इसके अलावा सरकार ने सोनीपत का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 13 टन किया है, जिससे मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

सांसद निधि से बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, 900 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार होगी
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट सांसद निधि से करीब 80 लाख रुपये से बनेगा। प्लांट बनाने वाले प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह के अनुसार प्लांट में दो कंप्रेशर, ड्रायर, फिल्टर, ऑक्सीजन कंट्रोलर समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। प्लांट प्रति मिनट 900 लीटर ऑक्सीजन गैस तैयार करेगा। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ऑक्सीजन सप्लाई मंगवाने में किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट बनने तक मुरथल से शिफ्ट होगा 10 टन ऑक्सीजन का कंटेनर
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कोरोना के चलते 10 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। यहां 60 से बढ़कर हर रोज करीब 600 ऑक्सीजन सिलिंडर हर रोज मंगवाने पड़ते हैं। यह सिलिंडर भी करीब पांच जगह से अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सीएम ने नया प्लांट बनने तक यहां मुरथल से 10 टन ऑक्सीजन का कंटेनर शिफ्ट करने की घोषण की, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।
सात वार्डों के 180 बेड पर भी जल्द होगी ऑक्सीजन सप्लाई
मेडिकल कॉलेज का अस्पताल 500 बेड का है। इस अस्पताल की बिल्डिंग की एक तरफ के सात वार्डों में 180 बेड पर अभी तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होती है। इनमें छह जनरल और एक पीकू वार्ड हैं। इनमें अभी तक ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है। पीकू वार्ड में बच्चों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सिलिंडर लाना पड़ रहा था। इन वार्डों में ऑक्सीजन की सुविधा न होने की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम को दी। इस पर सीएम ने तुरंत इन वार्डों में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने की घोषणा करते हुए अधिकारियों से प्रपोजल भेजने को कहा।

मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप वाले 100 डॉक्टर सेवा के लिए तैयार
सीएम ने कहा कि मरीजों की जान बचाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। इसी के चलते मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही बीपीएस मेडिकल कॉलेज में 100 डॉक्टर डिग्री इंटर्नशिप के लिए तैयार हैं। इन सभी डॉक्टरों को प्रत्येक जिले में जहां पर भी जरूरत होगी, भिजवाया जाएगा। जिससे डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को इलाज की सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed