फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   boy was killed

युवक की गला रेतकर हत्या, अनाज मंडी में मिला युवक का शव

Tue, 16 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
boy was killed
शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में देर रात कहासुनी में युवक की उसके साथियों ने ही गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सुबह राहगीरों ने मंडी में शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर उसके आठ साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम से पहले शव को चींटियों ने काट खाया। हालांकि बाद में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब लोग नई अनाज मंडी में गए तो युवक का शव पड़ा देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो शव की पहचान राजेंद्र नगर निवासी मनोज (27) के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक के गले को रेता गया था। एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किये। अंदाजा लगाया गया है कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर राजेंद्र नगर निवासी रवि, रवि कुमार, बिट्टू, बिट्टू कुमार, सोमी, सन्नी, संदीप और सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मनोज पर शहर थाने में केस दर्ज है। मृतक हत्या के प्रयास और चोरी के मामलों में नामजद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चींटियों ने खाया शव
सामान्य अस्पताल में पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची तो वहां स्लैब पर जगह नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने शव को जमीन पर ही रख दिया और कागजी कार्रवाई में जुट गई। जब तक पुलिस ने कागजात तैयार किए इस दौरान शव को चीटिंयां खाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

नई अनाज मंडी में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने वारदात स्थल से पानी की खाली बोतल और शराब की बोतल के गत्ते का खोल बरामद किया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित कर अपने कब्जे में लेकर लैब में भेजा है। परिजनों के बयान पर आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शराब पीकर झगड़े में हत्या किए जाने का शक है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -रमेशचंद्र, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed