{"_id":"672149cb8d5c99a4f1038c1a","slug":"boxers-from-the-district-dominated-the-state-level-boxing-competition-won-medals-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126905-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाए जिले के मुक्केबाज, जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाए जिले के मुक्केबाज, जीते पदक
Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के मुक्केबाज फतेहाबाद के टोहाना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाज छाए रहे। मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित 12 पदक जीते हैं। बॉक्सिंग प्रतियोगिता फतेहाबाद के टोहाना स्थित बाली बॉक्सिंग अकादमी में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें जिले के 14 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।
स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन (एसजीएडीएफ) के सचिव रामप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के करीब 265 मुक्केबाजों ने भाग लिया था। प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुधीर ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर, युवा व सीनियर आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। इसमें जिले के मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण व आठ रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में जिले के 12 विजेता मुक्केबाजों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह सभी विजेता मुक्केबाज गांव खेवड़ा स्थित महेंद्र स्पोर्ट्स क्लब में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अभ्यास करते हैं। विजेता मुक्केबाजों को राकेश भारद्वाज, जग्गा व रवि ने बधाई दी है।
यह हैं पदक विजेता मुक्केबाज -
अंडर-12 आयु वर्ग - आस्था (रजत, 30 किलो, गांव बिंदरौली), दीक्षा (रजत, 32, गांव बिंदरौली)।
अंडर-14 आयु वर्ग - कुनाल (रजत, 30 किलो, गांव बिंदरौली), दीक्षांत (रजत, 32, गांव बिंदरौली), आयुष (स्वर्ण, 42, गांव बिंदरौली), सक्षम (रजत, 48, गांव नसीरपुर)।
विज्ञापन
अंडर-19 आयु वर्ग से अधिक - प्रवेश (रजत, 48 किलो, गांव बिंदरौली), विनय (रजत, 54, गांव नसीरपुर), आयुष (स्वर्ण, 60, गांव बिंदरौली), रुचि (स्वर्ण, 52, गांव बिंदरौली), प्रियांशु सांगवान (रजत, 75, गांव खेवड़ा), कृष आंतिल (स्वर्ण, 91 किलो से अधिक, गांव नांदनौर)।