फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bodies of two teenagers found in Yamuna after being called for bath

नहाने के लिए बुलाकर ले जाने के बाद यमुना में मिले दो किशोरों के शव

Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two teenagers found in Yamuna after being called for bath
अन्नू मिया। - फोटो : Sonipat
गांव उमेदगढ़ के दो किशोरों को नहाने के बहाने तीन युवक यमुना नदी पर ले गए। जब किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें तलाश करते हुए यमुना नदी पर गए। वहां दोनों के कपड़े देखकर उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया। 24 घंटे बाद दोनों के शव यमुना से बरामद हुए। उनके शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने एक शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। डीएसपी गन्नौर व मुरथल ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया और उन्हें बुलाकर ले जाने वाले युवकों के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव उमेदगढ़ निवासी खुर्शीद ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा अन्नू मिया (16) व परिवार का ही मोहसीन (17) रामनगर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। उसके बेटे अन्नू मिया ने उसे बताया था कि उनकी सनपेड़ा गांव निवासी विकास के साथ कहासुनी हो गई थी। विकास ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। जिस कारण उसके बेटे अन्नू व मोहसीन ने फैक्टरी में जाना बंद कर दिया था। खुर्शीद ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े छह बजे विकास अपने दो दोस्तों के साथ उनके घर पर आया था। वह अन्नू व मोहसीन को अपने साथ ले गए। इसके बाद शाम तक उसका बेटा और मोहसीन वापस नहीं आए तो वह उन्हें तलाश करते हुए यमुना नदी के मीमारपुर घाट पर गया था, जहां पर दोनों के कपड़े मिले थे। उन्हें दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद गोताखोरों की मदद से सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अन्नू मिया का शव बरामद किया हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जिस पर उन्हें उसकी हत्या का शक हुआ। उसके बावजूद वे शव को लेकर सामान्य अस्पताल सोनीपत चले गए। उसके बाद जब मोहसीन का शव मिला तो उसके शरीर पर भी चोट के निशान मिले। उन्होंने मोहसीन के शव को भिगान के पास हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सुबह करीब साढ़े दस बजे जाम लगाने की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी विपिन कादियान व जोगेंद्र राठी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान जाम में वाहन फंसने से लोगों को परेशानी हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में खुर्शीद के बयान पर विकास व दो अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव उमेदगढ़ के दो किशोरों के शव यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। एक किशोर के पिता का आरोप है कि घर से बुलाकर हत्या की गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मुरथल।

मोहसीन।

मोहसीन।- फोटो : Sonipat

दो किशोरों की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाए लोगों को समझाते डीएसपी व थाना प्रभारी व वाहनों की लगी लाइ

दो किशोरों की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाए लोगों को समझाते डीएसपी व थाना प्रभारी व वाहनों की लगी लाइ- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed