फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blood donation camp in Putthi and Rivada, 77 units of blood collected

Sonipat News: पुठ्ठी व रिवाड़ा में रक्तदान शिविर, 77 यूनिट रक्त संग्रह

Mon, 16 Feb 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in Putthi and Rivada, 77 units of blood collected
​शिविर में रक्तदान करते ग्रामीण। स्रोत : पाठक
गोहाना। गांव पुठ्ठी और रिवाड़ा में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 77 यूनिट रक्त एकत्रित किया। गांव पुठ्ठी स्थित शिव मंदिर में शिव मंदिर कमेटी पुठ्ठी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 39 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष जयपाल दलाल ने की। सरपंच आनंद धनखड़ विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने सातवीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। आयोजक समिति में रामकुमार (पूर्व सरपंच), आजाद सिंह ढलवाल, परमवीर दलाल, रणवीर सिंह, जितेंद्र सिंह और रमेश कुमार ने सहयोग किया। पीएनबी कर्मी नवीन ढलवाल ने पांचवीं बार व उनकी पत्नी ज्योति ने पहली बार रक्तदान किया। इसके अलावा पिंकी ने दूसरी बार और उनकी बड़ी बहन अनीता, रेखा, रेनू्, देवराज, जोगिंदर और मोहित ने पहली बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसी तरह गांव रिवाड़ा के शिव मंदिर में ग्राम पंचायत रिवाड़ा के रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर की अध्यक्षता सरपंच आशीष मलिक ने की। आयोजन में मंदिर के प्रधान जगदीश चंद्र, दिलबाग सिंह और पंडित रामनिवास (जिन्होंने पांचवीं बार रक्तदान किया) ने भूमिका निभाई। शिविर का संयोजन सतीश सैनी ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed