फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   blanket of fog, Geeta Jayanti Express, Malwa

Sonipat News: कोहरे से थमी रफ्तार, घंटों देरी से चलीं ट्रेनें

Thu, 07 Dec 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
blanket of fog, Geeta Jayanti Express, Malwa
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। मौसम बदलने के साथ ही नमी बढ़ने और हवा थमने से वीरवार सुबह जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। इस दौरान दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर तक रह गई थी। इसकी वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दृश्यता कम होने के कारण हाईवे पर एक-दूसरे के पीछे लाइन लगाकर चल रहे थे। वहीं कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार कम हुई है। सवारी गाड़ियां जहां आधा से एक घंटे और लंबी दूरी की ट्रेनें एक से पांच घंटे तक की देरी से चलीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन के कारण तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रहा, जिससे सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने और हवा का दबाव कम होने से वीरवार को कोहरा छाया रहा। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी जिससे ठंड भी बढ़ेगी। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहरे का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। धूम खिलने हवा चलने से कोहरा छंटने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री
कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वीरवार को सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। ट्रेन के आते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही। पहले आने वाली सवारी ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम विलंबित
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 01:10 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 01:12 घंटे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 02:25 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 05:20 घंटे
04583 दिल्ली-पानीपत सवारी ट्रेन 01:30 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 02:30 घंटे
18101 संभलपुर एक्सप्रेस 02:00 घंटे

डाउन ट्रैक की ट्रेनें
11078 झेलम एक्सप्रेस 03:22 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र- दिल्ली मेमू 54 मिनट
04406 एचएनके सवारी गाड़ी 01:02 घंटे
04910 पानीपत- दिल्ली मेमू 55 मिनट
04472 पीएनजी सवारी गाड़ी 01:00 घंटे
04450 पानीपत-नई दिल्ली मेमू 50 मिनट
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 01:10 घंटे
वर्जन
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हुई है। यही कारण है कि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।-दीपक कुमार, जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed