{"_id":"6ab046232516e1300a0124dd","slug":"black-marketing-of-domestic-gas-cylinders-exposed-33-cylinders-seized-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160912-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, 33 सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, 33 सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
कुंडली। पुलिस ने कुंडली मोड़ के पास लावारिस खड़ी टाटा इंट्रा गाड़ी से पुलिस ने 33 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। इनमें 23 भरे और 10 खाली सिलिंडर हैं। चालक सिलिंडरों से संबंधित वैध दस्तावेज या गैस एजेंसी के कागजात नहीं दिखा सका। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7-10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शुभम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से निफ्टम मोड़ के पास टाटा इंट्रा गाड़ी लावारिस खड़ी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और चालक को थाने लाया। गाड़ी की जांच में घरेलू गैस सिलिंडर मिले। इसके बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग को सूचना दी गई।
विभाग के निरीक्षक प्रवीन ने सिलिंडरों की जांच की। भरे 23 सिलिंडरों में इंडेन के छह, भारत गैस के तीन और एचपी के 14 सिलिंडर मिले। वहीं, 10 खाली सिलिंडरों में इंडेन का एक और एचपी के नौ सिलिंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है आरोेपी
पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव कड़ावल तारा का रहने वाला है और फिलहाल नरेला स्थित हिंद अपार्टमेंट में किराये पर रह रहा था। पूछताछ में उससे सिलिंडरों की खरीद-बिक्री, परिवहन और गैस एजेंसी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।