फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP MLA Nikhil Madan said Congress is market of lies target Rahaul Gandhi and Randeep Surjewala

'कांग्रेस झूठ की मंडी': सोनीपत में MLA निखिल मदान कांग्रेस पर बरसे, राहुल गांधी व सुरजेवाला को लेकर क्या बोले?

Tue, 22 Apr 2025 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान मंगलवार को अनाज मंडी पहुंचे थे। उन्होंने गेहूं की आवक, खरीद व उठान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जुबानी हमला किया। 

विज्ञापन
BJP MLA Nikhil Madan said Congress is market of lies target Rahaul Gandhi and Randeep Surjewala
सोनीपत अनाज मंडी में विधायक निखिल मदान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने एजेंसियों के दुरुपयोग के सवाल पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकारने का काम किया है, उनके पास लोगों के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते थे मोहब्बत की दुकान, लेकिन कांग्रेस झूठ की दुकान नहीं, बल्कि झूठ की मंडी है। एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है। अगर कांग्रेस नेता निर्दोष हैं तो वह जांच में शामिल हो। कागज दिखाएं, आगे का काम एजेंसी ने करना है। धरने-प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होता।

विज्ञापन


विधायक निखिल मदान मंगलवार को अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं की आवक, खरीद व उठान को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला के 200 शिक्षकों को हटाने के सवाल पर कहा कि कोई चीज सामने आई है तो उसकी जांच की जा रही है। कांग्रेस 10 साल में जिलाध्यक्षों की नियुक्त भी नहीं कर पाई। प्रदेशाध्यक्ष पर विवाद है। बड़े नेता प्रदेशाध्यक्ष को नहीं मानते। कांग्रेस की झूठ ज्यादा नहीं चलेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार किसान हित में कार्य कर रही है। मंडियों में किसानों की फसल एमएसपी के भाव पर खरीदी जा रही हैं। मामले में सरकार स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है। आगजनी की घटनाओं पर सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए सूची तैयार कर रही है। जहां भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, उन किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन




मंडी में 4.70 करोड़ से होगा शेड, चहारदीवारी व सड़कों का नवीनीकरण
विधायक ने कहा कि मंडी में गेहूं की आवक जारी है। आढ़तियों व किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मंडी के अंदर करीब 60 फीसदी गेहूं उठान का कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब एक सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। अनाज मंडी में 30 हजार मीट्रिक टन के आसपास गेहूं की आवक हुई है। साथ ही उठान का कार्य हाथों हाथ किया जा रहा है। मंडी में आढ़तियों व किसानों की कुछ पुरानी मांगें हैं। इनमें पुराने शेड, चहारदीवारी व सड़कों के नवीनीकरण को लेकर 4.70 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। बजट को पास करवाकर यह कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। अगले सीजन तक इन समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। इसके अलावा मंडी में धर्मकांटा की नई समस्या है, अगर मंडी की ओर से इसका रेजुलेशन आएगा तो इस कार्य को भी सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मंडी में सुचारू रूप से कार्य चल रहा है। 2425 का भाव होने के बावजूद फसल के किसानों को ज्यादा ही दाम मिल रहे हैं। इससे किसान भी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed