फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP Mandal President arrested in Haryana

हरियाणा में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार: सरंपच को जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट के आरोप, केस दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 08:48 PM IST
सार

मामले में आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई हुई थी मगर वह निरस्त हो गई थी। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को एसीपी निधि नैन की टीम ने आरोपी जोगिंद्र उर्फ शेखर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
BJP Mandal President arrested in Haryana
भाजपा जाखौली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र उर्फ शेखर - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव खेवड़ा के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले सरपंच से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और मारने की धमकी देने के आरोपी भाजपा जाखौली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र उर्फ शेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सरपंच बहादुर सिंह ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर 28 सितंबर को बहालगढ़ थाने में केल दर्ज कराया था कि वह 21 सितंबर को महिला सांस्कृतिक केंद्र के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।

विज्ञापन


उसी समय जाखौली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र उर्फ शेखर और उसके चाचा बलराम ने उन्हें अपने कार्यालय के सामने बुलाया। सरपंच का आरोप है कि दोनों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। सरपंच का आरोप है कि वह बिना पंचायत की अनुमति के कार्यों को पास करवाना चाहते थे। सरपंच ने शिकायत में लिखा था कि बलराम आंतिल खुद को जेई बताकर एमबी खुद भरने की बात करता था जबकि उसे सरकार या प्रशासन ने नियुक्त नहीं किया है। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मामले में आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई हुई थी मगर वह निरस्त हो गई थी। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को एसीपी निधि नैन की टीम ने आरोपी जोगिंद्र उर्फ शेखर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में जोगिंद्र के चाचा बलराम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल जमानत पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed