{"_id":"68f1604bc0185927890623d8","slug":"bjp-is-a-government-of-event-management-bhupinder-singh-hooda-sonipat-news-c-197-1-snp1001-143910-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है भाजपा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है भाजपा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
फोटो :24: सोनीपत की गोहाना अनाज मंडी में निरीक्षण करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : samvad
सोनीपत। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई है। आय दोगुनी करने का नारा देने वाली भाजपा ने फसल पर लागत को दोगुना कर दिया है। भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट में तो माहिर है लेकिन किसानों की असली परेशानियों से बेखबर है।
वह वीरवार शाम को गोहाना अनाज मंडी के दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है लेकिन हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा और खरीद प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों किसान खाद और कीटनाशकों की किल्लत से जूझ रहे हैं। दुकानों पर यूरिया और डीएपी के लिए लंबी कतारें हैं लेकिन सरकार केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धता दिखा रही है।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि किसानों को राहत देने के बजाय सरकार ने महंगाई और लागत बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार से किसानों की धान 22-24 फीसदी नमी पर छूट देने, काले दानों में राहत प्रदान करें और 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा करने की मांग की।
एडीजीपी व एएसआई मामले की जांच में पारदर्शिता जरूरी
नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि एडीजीपी और एएसआई आत्महत्या मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर ईमानदार है तो उसे इस जांच को हाईकोर्ट के सिटिंग जज को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई।
यह रहे मौजूद
विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, संत कवार, पदम सिंह दहिया, जिला प्रधान कमल दिवान, संजीव दहिया, जयभगवान आंतिल, कमला भावड़, परमेंद्र जोली, अनूप मलिक, दुष्यंत लठवाल, कुलदीप गंगाना आदि मौजूद रहे।