फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP has plans to get counted, Congress only has corruption: Dr. Satish Poonia

भाजपा के पास गिनवाने के लिए योजनाएं, कांग्रेस के पास सिर्फ भ्रष्टाचार : डाॅ. सतीश पूनिया

Fri, 19 Jul 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP has plans to get counted, Congress only has corruption: Dr. Satish Poonia
सोनीपत के भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया का स्वागत करते प्रदेशाध्यक्ष मोहन
सोनीपत। हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कमल का फूल ही भाजपा का प्रत्याशी होगा, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने के कार्य में जुट जाएं। हमारे पास जनता को बताने के लिए मोदी व नायब सरकार की अनेकों योजनाएं व काम हैं, जबकि कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार के अलावा कहने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन

यह बात सोनीपत प्रवास पर पहुंचे डाॅ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। बैठक से पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने डाॅ. सतीश पूनिया का स्वागत किया। उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की। डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस की पोल अच्छी तरह खोलें और बताएं कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। हम सभी को मिलकर जनता को कांग्रेस के छल कपट से बचाना है।
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों को बारी-बारी से अपने विचार रखने को कहा, साथ ही विश्वास दिलाया कि उनकी बातों पर मंथन किया जाएगा। डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ व शक्ति केंद्र पर सक्रिय भागीदारी निभाकर भाजपा के वोटों की संख्या को बढ़ाना है। कमजोर बूथों पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा, मेयर निखिल मदान, जिला प्रभारी सतीश नांदल, भाजपा नेता राजीव जैन, डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, नवीन मंगला, निशांत छौक्कर, जिला मीडिया प्रभारी नीरज अत्रे, रविंद्र मलिक, मीना नरवाल, पुनित राई व सुनीता लोहचब मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसियों पर नहीं कोई दबाव, एसवाईएल का जरूर मिलेगा पानी : मोहनलाल
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पत्रकारों को बताया कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जहां तक एसवाईएल पानी का सवाल है तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में है, इसलिए पानी जरूर मिलेगा। उन्होंने विधायक नयनपाल राणा की नाराजगी के सवाल पर कहा कि उनकी नाराजगी दूर हो चुकी है, वह अब हमारे साथ हैं। मोहनलाल ने कहा कि युवा मोर्चा की बैठक में कई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रदेश के सभी जिलों व सभी 213 मंडलों में बैठक के तहत चुनाव की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

युवा मोर्चा के साथ भी की समीक्षा
वहीं विवि में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। इसका उद्देश्य युवा मोर्चा के प्रदेश व जिला के युवाओं के साथ चुनाव को लेकर रणनीति पर समीक्षा करना रहा। मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व भाजपा संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। हरियाणा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई, बबीता फौगाट, प्रदेश महामंत्री योगेश जठेड़ी, जितेंद्र, विभिन्न जिलों के युवाध्यक्ष, सोनीपत युवा जिलाध्यक्ष प्रवीन दहिया, सोशल मीडिया प्रमुख रविंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed