फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP government is doing public welfare work in the center and state: Bhadana

केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार कर रही जनहित कार्य : भड़ाना

Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP government is doing public welfare work in the center and state: Bhadana
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन के दौरान मुख् - फोटो : mathura
गन्नौर। प्रजापति धर्मशाला में भाजपा की ओर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना रहे। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कौशिक, सह संयोजक आजाद नेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महामंत्री निशांत छौक्कर ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, जो अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने 14 अप्रैल को यमुनानगर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का देश सर्वोपरि का सिद्धांत ही इसकी लोकप्रियता का आधार है। आजाद नेहरा ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मंच संचालन भूषण हसीजा ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चेयरमैन अरुण त्यागी सहित कई मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed