फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Birth Kalyan Mahotsav of Lord Mahavir Swami begins, Rath Yatra will be taken out today

Sonipat News: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव शुरू, आज निकाली जाएगी रथ यात्रा

Sun, 21 Apr 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Birth Kalyan Mahotsav of Lord Mahavir Swami begins, Rath Yatra will be taken out today
सोनीपत के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मंडी में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव क
सोनीपत। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मंडी में भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव शुरू हुआ। इस अवसर पर धर्म प्रभावना संघ जैन मिलन सोनीपत ने जैन पाठशाला के बच्चों के साथ मिलकर एक नाटिका ‘विद्याधर से विद्यासागर’ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की जीवनी पर प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जैन मिलन की ओर से महामासिक मिलन का आयोजन किया गया। धर्म प्रभावना संघ की ओर से बच्चों को और जैन पाठशालाओं की अध्यापिकाओं को पुरस्कृत किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता एसके जैन व कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश जैन ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो इस युग में एकमात्र साधन है। महामंत्री जयकुमार जैन और संयोजक मुकेश जैन ने बताया कि महिला जैन मिलन और महिला चेतना जैन मिलन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके बाद 6 बजे श्रीजी का अभिषेक और पूजन होगा। दोपहर 2 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और उसके पश्चात रथ यात्रा धूमधाम के साथ भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में निकाली जाएगी। इस दौरान सुरेश जैन, राकेश जैन, महेंद्र जैन, योगेश जैन, अमित जैन, सुदर्शन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed