{"_id":"63f9033b25b521fd5b0d5c74","slug":"bikers-fired-and-looted-cash-sonipat-news-c-17-1-77146-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक सवारों ने फायर कर ज्वेलर से छीना बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक सवारों ने फायर कर ज्वेलर से छीना बैग
Sat, 25 Feb 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर स्थित लक्की ज्वेलर्स के मालिक व उसके नौकर से वीरवार रात मारपीट करने व विरोध करने पर फायर कर बैग छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत पर अज्ञात पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग खंगाल रही है।
मॉडल टाउन निवासी विक्की ने बताया कि उनकी शहर के कच्चे क्वार्टर में लक्की ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वीरवार देर सायं करीब 8:45 बजे नौकर राहुल के साथ दुकान बंद कर अपनी बाइक पर घर जाने के लिए निकले थे। जब मॉडल टाउन के पास पहुंचे तभी दो लड़कों ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया। वह बचकर भागने लगे। दोनों लकड़ों ने राहुल से बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक युवक ने फायर किया और बैग छीनकर भाग गए। एक युवक बाइक पर खड़ा था। वह अन्य को लेकर आरके स्वीट्स के पीछे वाली गली में निकल गया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
सूचना मिली थी कि लक्की ज्वेलर्स के मालिक विक्की जैन से तीन युवक फायर कर बैग छीनकर ले गए हैं। मौके पर पहुंच कर आरोपियों की तलाश की गई। कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- एसआई राकेश कुमार, थाना सिविल लाइन, सोनीपत