{"_id":"648620f9d5eadcade7007964","slug":"bike-rider-shot-three-companions-injured-after-falling-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1250-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक सवार को मारी गोली, तीन साथी गिरने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक सवार को मारी गोली, तीन साथी गिरने से घायल
Mon, 12 Jun 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो :46: गांव अटायल में युवक को गोली मारने के मामले में जांच करती पुलिस व क्राइम यूनिट की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव अटायल में पुरानी रंजिश के चलते एक हमलावर ने रविवार देर शाम बाइक सवार तीन युवकों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया और उसके तीन साथी बाइक गिरने से चोटिल हो गए। गोली मारने का आरोपी भाग गया। घायल युवक को सोनीपत निजी अस्पताल में उपचार दिया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि गांव खेड़ी गुज्जर निवासी विपुल अपने गांव के ही दोस्त गौरव, राहुल, आशीष के साथ बाइक पर रविवार देर शाम गांव अटायल गया था। उनको गांव अटायल के युवक ने बुलाया था। वहां पर किसी बात पर कहासुनी हो गई। अटायल का युवक उनसे पहले भी रंजिश रखे हुए था। जब चारों युवक बाइक पर सवार होकर जाने लगे तो अटायल के युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली बाइक पर पीछे बैठे विपुल को लग गई, जिससे वह घायल हो गए।
वहीं उनके तीन साथी बाइक से सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों को सोनीपत के नीचे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सक ने विपुल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। सूचना पर गन्नौर थाना पुलिस व क्राइम यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले में गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में एक युवक को गोली लगी है। इसके बाद में मौके पर पहुंचे। मामले में जांच की जा रही है। घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।