{"_id":"6858598b125066ee21049dac","slug":"bike-rider-mother-and-son-died-in-collision-with-truck-one-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138402-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, एक घायल
Mon, 23 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एनएच-334बी पर राठधना गांव के पास रविवार दोपहर एक ट्रक ने सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे ले लिया है। चालक फिलहाल फरार है। मृतका अपने बेटे के साथ मायके जा रही थी।
वर्षा (33) की शादी रोहतक जिला के गांव गढ़ी बोहर में हुई थी। वह मूल रूप से दीपालपुर की रहने वाली थीं। रविवार दोपहर वह अपने 12 वर्षीय बेटे प्रवेश के साथ मायके गांव दीपालपुर आ रही थीं। बाइक रोहतक जिला के गांव कन्हेली निवासी अशोक चला रहे थे। राठधना गांव स्थित एनएच-334बी के पास बाइक पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि वर्षा और प्रवेश सड़क पर दूर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के ससुराल और मायके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।