{"_id":"667859d75969219f7b044483","slug":"bike-rider-injured-in-car-collision-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120107-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
Sun, 23 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। पांची रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया। घायल के भाई अगनवानपुर निवासी जयदीप ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को पांची रोड पर किसी काम से गए थे। उनके भाई दीपक उन्हें लेने के लिए बाइक पर आ रहे थे। वह जब पांची रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चालक कार सहित भाग गया। गन्नौर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन