फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bike loot, youth sit on road, case file

दोनों पैरों पर पट्टी बांध सड़क पर बैठे युवक ने मदद के नाम पर रोका और साथियों संग हमला कर बाइक लूटी

Mon, 07 Jun 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
bike loot, youth sit on road, case file
सोनीपत। गांव रतनगढ़ मोड़ के पास दोनों पैरों पर गर्म पट्टी बांधकर बैठे बदमाश ने सरिया सेटरिंग का काम करने वाले व्यक्ति को झांसे में लेकर मदद के नाम पर रोका और फिर दो साथियों के साथ हमला कर बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर तीनों बदमाश गोहाना की तरफ भाग गए। सेटरिंग का काम करने वाले व्यक्ति के बयान मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के सहारनपुर के गांव नगला निवासी जमशेद ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह सेटरिंग का काम करता है। वह फिलहाल सोनीपत-गोहाना मार्ग पर रतनगढ़ के पास बन रही पुलिस की सेटरिंग का काम कर रहे हैं। वह शनिवार रात को बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ के पास स्थित स्कूल की कैंटीन से दूध लेकर रतनगढ़ मोड़ की तरफ आ रहा था। जब वह मोड़ से पहले पहुंचा तो उसे सड़क पर एक युवक बैठा दिखाई दिया। उसके दोनों पैरों पर गर्म पट्टी बंधी थी। उसके साथ ही एक अन्य युवक भी खड़ा था। उन्होंने उसकी बाइक को देखकर रोकने के लिए इशारा किया। उसे लगा कि युवक के पैरों में चोट लगी और उसे मदद की जरूरत है। जिस पर उसने बाइक को रोक दिया। उसके बाइक रोकते ही युवक के पास पहले से खड़े युवक ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। इसी बीच एक अन्य युवक भाग आया और उसे बाइक से नीचे गिरा गया। उसके बाद तीनों ने उसे धक्का दिया और उसकी बाइक लेकर गोहाना की तरफ भाग गए। उसने मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

आठ माह पहले भी हाईवे पर हुआ था बाइक लूट का प्रयास
जमशेद के साथ आठ माह पहले भी बाइक लूट का प्रयास हुआ था। तब वह केएमपी पर माइनर ब्रिज की सेटरिंग कर रहा था। 14 अक्तूबर 2020 की रात को वह बाइक लेकर प्रीतमपुरा मोड़ के पास खड़ा था। तब चार युवकों ने उससे बाइक लूट का प्रयास किया था। उन्होंने हवाई फायर करने के साथ ही उसके सिर में पिस्तौल का बट भी मारा था। हालांकि उसके चिल्लाने पर उसके अन्य साथियों के आने पर बदमाश भाग गए थे। कुंडली पुलिस उस मामले में आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेटरिंग का काम कराने व्यक्ति ने तीन युवकों पर बाइक लूट का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed